न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में अनुशासन की शपथ के साथ अलंकरण समारोह हुआ




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सेक्टर 12 प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल मे अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने अनुशासन व पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को पूर्ण करने की शपथ ली। 

समारोह में सर्वप्रथम सभी हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, हैड बॉय, हैड गर्ल व् सभी क्लब कैप्टन ने स्कूल बैण्ड के साथ मार्च पास्ट किया। पूर्व हैड बॉय व् हैड गर्ल ने सभी चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएॅं दी तथा अपने अनुभवो से अवगत कराया। शारीरिक शिक्षक द्वारा सभी विद्यार्थियो को शपथ दिलाई गयी। 

स्कूल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमो से छात्र-छात्राओ को अपने दायित्यों व जिम्मेदारियों का अहसास होता है व  कौशलांे को निखारने हेतु मंच प्राप्त होता है जिससे वे समाज की मुख्य धारा से जुडकर अपने भविष्य निर्माण तथा एक कल्याणकारी समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post