अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब 62 रन से जीता




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- शास्त्रीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले श्री ठाकुर महावीर सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब को आसान जीत मिलीं। टीम ने सिटी क्रिकेट अकैडमी को 62 रन से हराया। टॉस जीतकर सिटी क्रिकेट अकैडमी ने अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा, जिसने निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए।

कप्तान देव कुमार ने 55 रन की पारी खेली। विराज बालियान ने 43 व प्रिंस ने 26 रन का योगदान दिया। जयेश चौहान ने 3 व हुनर ने 2 विकेट लिए। 177 रन के लक्ष्य के जवाब में सिटी क्रिकेट अकैडमी 29.2 ओवर में 114 रन बनाकर आउट हो गई। शिवांस सिंह ने 40 व सिद्धांत कुमार यादव ने 20 रन का योगदान दिया। देव कुमार व हरिओम कुमार ने 3-3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देव कुमार को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post