गाजियाबाद सुपरकिंग्स ने गाजियाबाद चैलेंजर्स पर 8 रन से रोमांचक जीत दर्ज की





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे लीजेंडस प्रीमियर लीग सीजन 2 में शुक्रवार को गाजियाबाद सुपरकिंग्स व गाजियाबाद चैलेंजर्स के बीच मुकाबला हुआ। मैच में गाजियाबाद सुपरकिंग्स पर 8 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में टॉस गाजियाबाद चैलेंजर्स ने टॉस जीता व गाजियाबाद सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। गाजियाबाद सुपरकिंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 138 रन बनाए। कप्तान मानस ने 33 गेंद पर 47 रन की पारी खेली और 2 चौके व 3 छक्के लगाए। डॉ निहित जैन ने नाबाद 21 रन व शशांक कादियान ने 17 रन का योगदान दिया। 

गाजियाबाद चैलेंजर्स के कप्तान राज मिश्रा ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट, शुभम गुप्ता ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट व अमित जोशी ने 2 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। 139 रन के टारगेट का पीछा करते हुए गाजियाबाद चैलेंजर्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन ही बना पाया और उसे 8 रन से हार का सामना करना पडा। हर्षित गुप्ता ने 53 गेंद में चार चौकों व 2 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली। रवि ने 19, नवनीत शर्मा ने 14 व अमित जोशी ने 13 रन का योगदान दिया। गौरव चौधरी ने 2 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट व दिलीप ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। मानस को 1 विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मानस को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post