एमडीसीए ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :-  ट्राइडेंट कप टी 20 में एमडीसीए की ए टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने सीओई रेड को 82 रन से मात दी। टीम की इस जीत में 66 अतिरिक्त रनों का अहम योगदान रहा। ट्राइडेंट स्पोर्ट्स क्लब जीआर स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस सीओई रेड ने जीता व एमडीसीए की ए टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया, जो 29.2 ओवर में 163 रन बनाकर आउट हो गई। सीओई के गेंदबाजों ने 66 अतिरिक्त रन दे डाले जिनमें 59 वाइड व 3 नो बॉल शामिल रहीं। 

यथार्थ शर्मा ने 41 रन, विवान गुप्ता ने 14 रन व अर्थव शर्मा ने 12 रन का योगदान दिया। पावी चोपडा ने 36 रन देकर व रयांश जुनेजा ने 18 रन देकर 2-2 विकेट लिए। 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीओई रेड 27.4 ओवर में 81 रन पर ही ढेर हो गई। कप्तान अवि ठाकुर 30 रन को छोडकर अन्य कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक पाया। विवान गुप्ता ने 25 रन देकर 3, आरूष पुनिया ने 14 रन देकर व पार्थ गुप्ता ने 13 रन देकर 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विवान गुप्ता को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post