मरकज क्रिकेट क्लब 5 विकेट से जीता





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे रेड ऐपल हॉट वेदर टी 20 कप में मरकज क्रिकेट क्लब ने रॉयल स्ट्राइकर्स को 5 विकेट से हरा दिया। 170 रन के टारगेट को टीम ने 5 विकेट गंवाकर प्राप्त कर लिया। टॉस जीतकर रॉयल स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 18.3 ओवर में 169 रन बनाकर आउट हो गई। मांेहित राठी ने 20 गेंद पर 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके व 3 छक्के लगाए। 

राहुल शर्मा ने 38 व नवनीत शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया। अनिल ने 2 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। दीप कुमार को 3 ओवर में 32 रन पर 2 विकेट लिए। मरकज क्रिकेट क्लब ने 18.2 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। गौरव चौधरी 41 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर नॉट आउट रहे। धीरज त्यागी ने 27 गेंद पर 39 रन बनाए। रोशी ने नाबाद 22 रन बनाए। धीरज त्यागी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनिल को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post