सीसीडीपीएस किंग्स ने सीसीडीपीएस पैंथर्स को 6 रन से हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सीसीडीपीएस प्रीमियर लीग में सीसीडीपीएस किंग्स व सीसीडीपीएस पैंथर्स के बीच खेला गया मैच रोमांचक रहा। मैच में सीसीडीपीएस किंग्स 6 रन से विजयी रहा। मैच में टॉस सीसीडीपीएस किंग्स ने टॉस जीता व  पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 16.4 ओवर में 152 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान पार्थ शर्मा ने 18 गेंद पर 41 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल थे। अवयव ने 25 रन व नमन दहलिया ने 18 रन का योगदान दिया। सिद्धांत भारद्वाज ने 3.5 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट झटके। 

वहीं मनीष मंदार ने 3 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए। 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीसीडीपीएस पैंथर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना पाई जिसके कारण टीम का मैच में 9 रन से हार का सामना करना पडा।  वीरसिंह सूर्यवंशी ने 45 गेंद पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जिसमें 3 चौके शामिल थे। अर्श खान ने 18 रन का योगदान दिया। विहान ने 2 आंेवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। अमन दहलिया ने 4 ओवर में 21 रन देकर व अयान चौधरी ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से विहान को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post