डीएंडडी क्लब ने क्रीज क्रूसेडर्स को हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एसबी ब्लैसिंग सुपर टी 20 ब्लास्ट कप का लीग मैच डीएंडडी क्लब व क्रीज क्रूसेडर्स के बीच खेला। डीएंडडी क्लब ने मैच में 26 रन से विजय प्राप्त की। मैच में टॉस डीएंडडी क्लब ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन का स्कोर खडा किश। अश्विनी सिंह ने 38 गेंद पर 10 चौकों व 1 छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली। अमन शर्मा ने 32 गेंद पर 50 रन व प्रिंस ददवाल ने 33 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाए। 

यश ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रीज क्रूसेडर्स 18.1 ओवर में 183 रन बनाकर आउट हो गया। अंकित ने 38, रचित शर्मा ने 35, सुमित ने 26 व कविंद्र ने 21 रन का योगदान दिया। दीपांशु त्यागी ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। गौरव कश्यप ने 2.1 ओवर में 19 रन, प्रिंस ददवाल ने 3 ओवर में 20 रन देकर व राजवीर ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिंस ददवाल को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post