प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन एवं विकास के स्वर्णिम अध्याय: सरदार बलप्रीत सिंह





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर गाजियाबाद अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रोजबेल पब्लिक स्कूल में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सैयद हबीब हैदर व जनसंपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी सैयद अहसान अख्तर (12 साल प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम) ने मोदी सरकार की 12 वर्षो की उपलब्धियों की जानकारी दी।
साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष व महानगर उपाध्यक्ष सचिन डेढ़ा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद खान सैफी, मोर्चा के संयोजक व महानगर महामंत्री राकेश जैन, महामंत्री व नामित पार्षद परविंदर सिंह पम्मी, गाजियाबाद लोहा विक्रेता अध्यक्ष अतुल जैन भी मौजूद रहे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ’मोदी सरकार के 12 वर्ष - विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के विजन को जनता के सामने रखा।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश और ं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यकों के कल्याण, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ऐतिहासिक काम हुए हैं। पुरानी सरकारों की तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर मोदी-योगी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासश् के मंत्र के साथ वास्तविक संतुष्टिकरण को स्थापित किया है। 100ः डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति घोटालों को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 16,000 से अधिक मदरसों को ऑनलाइन पोर्टल से जोड़कर उनका आधुनिकीकरण किया गया है, जहाँ बच्चे अब कंप्यूटर, गणित और विज्ञान सीख रहे हैं। उन्होंने सिख समाज के लिए करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण, लंगर को जीएसटी मुक्त करने, वीर बाल दिवसश् की घोषणा और यूपी सरकार द्वारा पंच तख्त यात्राश् के लिए 10,000 के आर्थिक अनुदान के लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।
साथ ही जैन समाज की प्राचीन भाषाओं प्राकृत और पाली को शास्त्रीय दर्जा देने और सम्मेद शिखर जी की पवित्रता बनाए रखने के ऐतिहासिक फैसलों की सराहना की गई।
समीर अहमद, जावेद मलिक, अशफाक अंसारी, जाहिद अल्वी और हिना जाफरी समेत अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post