टीम सुपर इलेविन को 51 रन से जीत मिली




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे रेड एपल हॉट वेदर टी 20 कप में टीम सुपर इलेविन को शानदार जीत मिली। टीम ने रॉयल स्ट्राइकर्स को 51 रन से हरा दिया। टीम सुपर इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 231 रन बनाए। आशीष रावली ने 62 गेंद पर शानदार शतक 102 रन लगाया जिसमें 13 चौके व 2 छक्के शामिल रहे। कुलदीप 35 गेंद पर 3 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर नॉट आउट रहे। 

कप्तान राहुल कसाना ने 22 गेद पर 6 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। 232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल स्ट्राइकर्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन ही बना पाया और 51 रन से मैच हार गया। अक्षण गणेशन 31 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे। शिवम शुक्ला ने 32 व रवि कुमार ने 23 रन का योगदान दिया। पवन भडाना ने 4 ओवर में 41 रन 3 व सर्वेंद्र सिंह चौहान ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से आशीष रावली को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post