रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- दीवान क्रिकेट ग्राउंड नंदग्राम पर खेले जा रहे सीसीडीपीएस प्रीमियर लीग सीजन 1 में सीसीडीपीएस वारियर्स ने लगातार दूसरा मैच जीता। टीम ने सीसीडीपीएस राइडर्स को 49 रन से मात दी। सीसीडीपीएस वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन बनाए। मौहम्मद अमन ने 24 गेंद पर नाबाद 66 रन 8 चौकों की मदद बनाए। आशीष कुमार ने 13 व आकर्ष ने 11 रन का योगदान दिया। टीम को सीसीडीपीएस राइडर्स कें गेंदबाजों ने 41 अतिरिक्त रन दिए।
सीसीडीपीएस राइडर्स की ओर से कप्तान आरव तोमर ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 व अस्तित्व पाल न 2 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीसीडीपीएस राइडर्स की शुरूआत बेहद खराब रही और टीम के दोनों ओपनर खाता खोले बिना आउट हो गए। इससे टीम दबाव में आ गई और 15.4 ओवर में 100 रन पर आउट हो गई। रिहयान चौधरी ने 32 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 41 रन बनाए। अनव आनंद ने 11 रन का योगदान दिया। आयुष ने 3, आकर्ष व मौहम्मद अमन ने 2-2 विकेट लिए। मौहम्मद अमन को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।