दिव्यांगजनों, गरीबों, असहायों, मजबूर आदि का चिन्हिकरण कर योजनाओं का लाभ दिलाया जाएं: रविन्द्र कुमार मॉंदड़




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :-  जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। 
जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया। 

जनता दर्शन में निरंतर प्राप्त होने वाली शिकायतों, समस्याओं और निवेदनों के निस्तारण एवं निवारण के क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा आवश्यक दिशा—निर्देशि दिए गए। जिलाधिकारी ने ​दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण, प्रोबेशन अधिकारी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया, जनपद में दिव्यांगजनों, गरीबों, असहायों, मजबूर आदि का चिन्हिकरण किया जाएं और उन्हें पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई—वाईकिल सहित संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाएं और उन्हें रोजगार के लिए भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएं। इस सम्बंध में यदि किसी विभाग द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है तो उसके लिए हमें अवगत कराएं। 

जनता दर्शन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, एडीएम एल/ए अवनीश सिंह भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post