"करोड़ों की लागत से चमकेगी लोनी: रंजीता धामा




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राष्ट्रीय लोकदल की लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने वार्ड 29 व वार्ड नंबर 4 रामपार्क एक्सटेंशन,सुधीर एनक्लेव ,रॉयल सिटी ,न्यू विकास नगर की लगभग 34 गलियों में होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा को फूल माला पहनाकर ढोल-नगाडों के साथ पुष्प वर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया। रंजीता धामा ने बताया कि लोनी नगर पालिका के द्वारा आज वार्ड 29 व वार्ड 4 में लगभग 5 करोड़ 34 लख रूपए की लागत से गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स व आईसीसी की नालियां बनाए जाएंगे जिससे लोनी की जनता को आवागमन में सुविधा हो वह जल निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि धामा परिवार के द्वारा सदैव लोनी की जनता को अपने परिवार का अभिन्न हिस्सा मानते हुए जन सरोकारों से जुड़े हुए कार्यों को कराया जा रहा है जिसमें सभी जाति धर्म मजहब के लोगों का ध्यान रखते हुए बिना किसी भेदभाव के आम जनमानस के कार्य कराए जा रहे हैं जिससे कि लोनी की गलियां साफ व स्वच्छ दिखे। सैकड़ो की संख्या में कॉलोनी वासियों ने वार्ड की गलियों के निर्माण कार्य करने के लिए रंजीता धामा का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर डॉक्टर नूर ,नरेश शर्मा,आदिल,गुलफाम,हरेन्द्र पटवाल,जेविनंदर नेगी,तोता सिंह भंडारी,संजीव दीक्षित,कुलदीप गोसांई,राजेश्वर ,मोंटू कलकल ,अंकित ढाका ,राहुल मलिक,संतोष चौहान,संजय शर्मा ,दीपक भाटी,मनोहर सिंह ,शैलेंद्र जैन ,जाहिद ,शब्बीर ,अली हसन,माया पांडे ,राकेश ,अब्दुल ,बृजपाल मास्टर जी,सरदार सिंह,कादर सिंह थारू ,मीना नेताजी ,सुभाष गोस्वामी ,विजनेस तेवतिया,चिंटू ,गुरनाम कौर,जमील,पूजा ,पुष्पा,राशि तिवारी ,धनवती देवी ,सहित सैकड़ो की संख्या में कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post