बच्चों को संस्कारित करने के लिए गाजियाबाद में गर्मियों की छुट्टियों मे नैतिक शिक्षण शिविर लगेंगे




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गर्मियों की छुट्टियों में दिगंबर जैन नैतिक शिक्षा समिति दरियागंज दिल्ली एनसीआर में गर्मियों की छुट्टियों में 70 से अधिक स्थानों पर साप्ताहिक नैतिक शिक्षण शिविरों का आयोजन कर बच्चों को संस्कारित करेगी। शिविरों के संयोजकों का अभिनंदन करने के लिए कैलाश नगर, दिल्ली स्थित अतिथि भवन में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कार्याध्यक्ष प्रवीन कुमार जैन ने संयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। महामंत्री मनोज जैन ने बताया कि शिविरों की जागरूकता के लिये शिविर, बैनर, संयोजक किट, बाल बोध पुस्तकों का विमोचन किया गया। 

प्रचार मंत्री जे.के. जैन व प्रदीप जैन सन्मति ने शिविरों के लिये आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। समारोह में 40 शिविरों से आए 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदीप जैन सन्मति ने बताया कि गाजियाबाद में 17 मई से 28 जून तक शालीमार गार्डन एक्स.-1 साहिबाबाद, वसुंधरा से. 10, कविनगर गाजियाबाद, इंदिरापुरम, घंटाघर, डीएलएफ साहिबाबाद, राजनगर एक्सटेंशन, श्याम पार्क एक्स. साहिबाबाद, वैशाली सेक्टर 3 आदि क्षेत्रों में स्थित दिगंबर जैन मंदिरों में शिविर लगाये जाएंगे। 

कविनगर जैन मंदिर में 31 मई में से 7 जून तक शिविर का आयोजन होगा। लाल बहादुर शास्त्री के डीन प्रो. अनेकान्त जैन ने जैन समाज को हर मंदिर में पाठशाला लगाने के लिये प्रेरित किया। डॉ. रूचि जैन ने जनगणना के प्रथम फेस में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये जैन समाज को जागरूक किया। दिगंबर जैन नैतिक शिक्षा समिति दरियागंज के अध्यक्ष धनपाल सिंह जैन ने सभी का धन्यवाद दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post