रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- राष्ट्रीय लोकदल की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने वार्ड 43 व वार्ड 45 , व वार्ड 35, वार्ड 13 व 16 की चमन विहार,विजय विहार,सादुल्लाबाद, आर्य नगर,नाईपुरा , राजीव गार्डन आदि कॉलोनी मे लगभग 3करोड 88 लाख रूपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर व रिबन काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर कालोनीवासियों ने लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा का ढोल-नगाडों के साथ फूल -माला पहनाकर व पुष्प वर्षा करते हुये जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने जानकारी देते हुये कहा कि 3करोड 88 लाख रूपये की धनराशि से विभिन्न वार्डों मे लगने वाली इंटरलाकिंग टाइल्स व आरसीसी नालियों व टंकी की मरम्मत व चारदीवारी के कार्यों का नारियल फोड़कर व रिबन काटकर उद्घाटन किया गया है जिसमे हमें लोनी की देवतुल्य जनता का भरपूर सहयोग व आशीर्वाद मिल रहा है जनता के बीच पंहुचकर मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है कयूंकि जो लोग हमे अपने मोहल्ले व गलियों को निर्माण कार्य कराने के लिये प्रार्थना पत्र देकर जाते हैं।
और हम लोग जब उनके पत्रों पर कार्यवाही करकर जब विकास कार्यों को लेकर उनकी गलियों मे उनके दरवाजों पर जाते हैं तो जो संतोष का भाव व खुशी उनके चेहरों पर होती है वास्तविक रूप से वही एक नेता के जीवन का आत्म संतोष होता व वही जनता जब पुन: चुनावी मैदान मे उतरता है तो ये ही उनके अपने लोग उनकी ताकत होती है और मेरी ये जनता जनार्दन की ताकत दिन-प्रतिदिन लोनी की जनता के आशीर्वाद व विश्वास से बढती ही जा रही है जो आने वाले 2027 के चुनावी मैदान मे विपक्षियों के हौसलों को पस्त करने का कार्य करेगी व वोट व सपोर्ट के रूप मे धामा परिवार के लिये कार्य करेगी ।
साथ ही साथ लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने फर्जी नारियल फोडने वालों से भी अपनी लोनी की जनता को जागरूक करते हुये कहा कि जब कोई नेता आपके मोहल्ले मे नारियल फोडने आता है तो पहले आप उस से सवाल-जवाब किया करे कि किसकी निधि से कार्य कराये जा रहे हैं क्या उसके पास नारियल फोडने का अधिकार वास्तविक रूप से है भी या केवल नगरपालिका अध्यक्ष के अधिकार को ही फर्जी रूप से अपना अधिकार बता रहे हैं और नारियल फोड रहे हैं अब समय आ गया है लोनी की जनता के जागने का कयूंकि आने वाला साल चुनावी साल है जिस व्यक्ति ने वर्षों से कुछ नही किया जनता को उसे इस बार वोट की ताकत से परास्त करना है इसलिये असली को सपोर्ट करो फर्जी को डिपोर्ट करो ।
इस अवसर पर सभासद गुलजार अल्वी,मनबीर गुर्जर,सुशील कुमार,कमल शर्मा रवि गुर्जर, एडवोकेट कुलदीप शर्मा , रोहित पाल, इरफान दीवान,राशिद भाई,विजेन्दर नागर,भगत जी,प्रमोद शर्मा,राजकुमारी, नेहा मिश्रा ,दुर्गेश चौधरी,रोहित चौधरी,हरिशंकर शर्मा,विशाल,नितिन, हर्ष,चंदन, विक्की, दीपक, संजीव कुमार, समर अल्वी, फम्मू,शकील , रिषभ पत्रवाल , चिंटू, मनीष कुमार,सोनू बालियान, रामकुमार, रामजीत मास्टर जी, सहदेव, रेऩु, कुसुम, सीमा, बबीता, पूनम, कमलेश, साहिमा, राजबाला, शीला देवी, शशि देवी, सहित सैकड़ों की संख्या मे कालोनीवासी उपस्थित रहे ।