रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही एसबी ब्लेसिंग चौंपियन ट्रॉफी के लीग मैच में द हार्डी ब्वॉयज व बेस्ट इलेविन के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में द हार्डी ब्वॉयज 8 विकेट से विजयी रही। मैच में टॉस द हार्डी ब्वॉयज ने जीता और बेस्ट इंलेविन को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। बेस्ट इलेविन ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। तुषार नागर ने 28 गेंद पर 5 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 47 व सुशांत ने 40 गेंद पर 4 चौकों व 1 छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली।
नीरज गुर्जर नंे 25 रन का योगदान दिया। पंकज तिवारी ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। द हार्डी ब्वॉयज ने 17.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 162 रन बनाए और 8 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आशीष नलवा को दिया गया जिन्होंने 44 गेंद पर 5 चौकों व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन की पारी खेली। कप्तान कुशाग्र सिंह ने 44 गेंद पर 8 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। हर्ष नलवा ने 13 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 24 रन का योगदान दिया।