पर्यावरण संरक्षण हेतु ‌मध्य हरिद्वार के एसएमजेएन डिग्री कॉलेज‌ के छात्रों द्वारा ‌पौधारोपण अभियान चलाया




रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- हरिद्वार मध्य क्षेत्र के एसएमजेएन (पी.जी.) कॉलेज के विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा और छात्र कल्याण डीन डॉ. एस.के. माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया। ग्रीष्म ऋतु की भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। 

छात्र-छात्राओं ने गमलों में सजावटी और औषधीय पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थी नवीन ने जिनिया, कामिनी ने मेडागास्कर पेरिविंकल, श्रीन शर्मा ने सूरजमुखी, गुंजन मोदीवाल ने स्नेक प्लांट, नेहा ने एलोवेरा तथा कशिश ग्रेवाल ने गुलाब के पौधे लगाए।

प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने विद्यार्थियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया यह प्रयास प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि “पर्यावरण बचाओ, पृथ्वी बचाओ” का संदेश आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान संकाय के विनीत सक्सेना, प्रिंस, पूर्णिमा सुंदरियाल, मनीषा पांडे, पदमावती तनेजा यादवेन्द सिंह सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से कॉलेज को हरित और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post