बंगाल एवं असम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर एमएलसी दिनेश कुमार गोयल द्वारा लड्डू वितरित एवं पटाखे जलाये




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी की बंगाल एवं असम चुनावों में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में क्षेत्र में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमएलसी दिनेश कुमार गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने लड्डू वितरित कर एवं पटाखे जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत को जन-जन की जीत बताया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।

एमएलसी दिनेश कुमार गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर विश्वास जताया है। उन्होने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की मजबूती और भाजपा के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। यह जीत दोनो राज्यों में हमारी सरकारें अन्तिम पंक्ति में खडे व्यक्ति तक विकास पहुॅचानें, कानून-व्यवस्था मजबूत करने और सास्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देश के उज्ज्वल भविष्य एवं पार्टी की निरंतर प्रगति की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post