गुरुकुल द स्कूल के नन्हे हाथों ने रचा इतिहास; 5000 किताबों से रोशन होगी अभावग्रस्त बच्चों की दुनिया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गुरूकुल द स्कूल के बच्चों ने शिक्षा और सेवा का संगम किया। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए अपनी 5000 से अधिक पुस्तकें भेंट की, जिनसे अभावग्रस्त बच्चों की दुनिया भी ज्ञान से रोशन हो सकेगी। स्कूल के इंटरेक्ट क्लब ने अखिल भारतीय एनजीओ सहायता संपर्क के साथ मिलकर बुक बडी 2.0 अभियान चलाया, जिसके तहत एक सप्ताह के भीतर विद्यालय के प्रत्येक स्तर के विद्यार्थियों ने अपनी पुस्तकें भेंटकर कर इस मुहिम को एक जीवंत जन-आंदोलन में बदल दिया। अभियान के तहत जरूरजतमंद बच्चों के लिए 5000 से अधिक पुस्तकें एकत्रित की गईं। 

स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने इसके लिए स्कूल के विद्यार्थियों की सराहना की और कहा कि यह प्रयास न केवल शिक्षा के प्रसार का माध्यम है, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर करुणा, सहानुभूति और सामुदायिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण जीवन-मूल्यों को रोपने का एक सशक्त जरिया भी बना है। विद्यार्थियों द्वारा भेंट की गई प्रत्येक पुस्तक किसी जरूरतमंद बच्चे के जीवन में ज्ञान का नया सवेरा लेकर आएगी। उनकी यह छोटी सी पहल आज एक बड़े बदलाव का आधार बनी है, जो सिद्ध करती है कि वे केवल बेहतर छात्र ही नहीं बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक भी बन रहे हैं। अब ये पुस्तकें उन बच्चों के सपनों को पंख देंगी, जिन्हें इनकी सर्वाधिक आवश्यकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post