गुरुकुल द स्कूल में कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ




रिपोर्ट :अजय रावत 

गाजियाबाद :- एनएच 9 स्थित गुरुकुल द स्कूल में कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों को पशुओं के प्रति दया व करूणा का भाव रखने का संदेश दिया। कार्यशाला का उदघाटन स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने कहा कि सभी जीव-जंतुओं को भी मनुष्य के समान ही आजाद रहने व जीने का अधिकार है। पशुओं को कैद करने पर उन्हें कितनी पीडा होती है, बच्चे इसके बारे में जानकर संवेदनशील बनें और उनके प्रति दया व करूणा का भाव रखें, इसी उददेश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

गो शार्पनेर व पेटा इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में एनिमेट्रॉनिक हाथी ऐली की कहानी के माध्यम से कैद में रह रहे पशुओं की पीडा से रूबरू कराया गया और उन्हें कैद ना कर आजादी की खुली हवा में रहने देने का संदेश दिया गया। कार्यशाला का संचालन पेटा इंडिया’ की एजुकेशन प्रोजेक्ट्स को ऑर्डिनेटर मीनल शाह ने किया। कार्यक्रम का समापन रंग भरने की पुस्तकों के वितरण के साथ हुआ, जिसने सीखने की प्रक्रिया में रचनात्मक और आनंददायक तत्व जोड़ा।

Post a Comment

Previous Post Next Post