रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- विजया स्वप्न फाउंडेशन ने नगर निगम गाज़ियाबाद के सहयोग से 14 मार्च 2026 को हिंडन नदी सफाई अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना था।
यह अभियान विजया स्वप्न फाउंडेशन की संस्थापक एवं निदेशक ममता शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर निगम गाज़ियाबाद की टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों, स्वयंसेवकों और नगर निगम की टीम ने मिलकर हिंडन नदी के किनारे सफाई अभियान चलाया और आसपास के लोगों को नदी को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को यह संदेश दिया गया कि नदियों में कचरा न डालें और पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
इस अवसर पर ममता शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर निगम गाज़ियाबाद की टीम और सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह अभियान सफल हुआ।
विजया स्वप्न फाउंडेशन समाज में स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।