रिपोर्ट :- अजय रावत
ग़ाज़ियाबाद :- विधानसभा के शहर मंडल एवं गांधीनगर मंडल में ज़ेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर मंडल क़ी बैठक मे सांसद अतुल गर्ग एवं महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का निर्माण पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और ग़ाज़ियाबाद सहित आसपास के जिलों को विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।
शहर विधायक ने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम न केवल विकास का प्रतीक है, बल्कि आमजन की भागीदारी से इसे ऐतिहासिक बनाने का अवसर भी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर कार्यक्रम स्थल तक पहुँच सुनिश्चित करें, ताकि यह आयोजन भव्य और सफल बन सके।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट की ऐतिहासिक सौगात पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश को देने जा रहे हैं। यह परियोजना क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन एवं बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
आप सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह के सहभागी बनें तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों को सुनें।
कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पार्टी की ओर से बसों की व्यवस्था प्रातः 7 बजे से की गई है। आप सभी से अनुरोध है कि प्रातः 10 बजे तक जेवर एयरपोर्ट पहुँचकर अनुशासन के साथ अपने स्थान पर बैठकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए विशेष योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनसे आसपास के क्षेत्रों में तीव्र गति से विकास होगा और ग़ाज़ियाबाद क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान स्थापित करेगा।