श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने अनुज गर्ग को श्री दूधेश्वर विकास समिति का अध्यक्ष बनाया


◼️पिता धर्मपाल गर्ग के मार्ग पर चलते हुए अनुज गर्ग भगवान दूधेश्वर की नियमित रूप से सेवा करेंगे



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री दूधेश्वर विकास समिति के अध्यक्ष एवं गाजियाबाद के भामाशाह, देश के प्रमुख समाजसेवी तथा भगवान दूधेश्वर के अनन्य भक्त धर्मपाल गर्ग वैकुण्ठ धाम में भगवान के श्रीचरणों में लीन हो चुके हैं। उनके बाद उनके पुत्र अनुज गर्ग को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर की विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

शुक्रवार को मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने अनुज गर्ग को श्री दूधेश्वर विकास समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर श्री दूधेश्वर वेद संस्थान के सभी आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया तथा श्री दूधेश्वर मंदिर के प्रबंधक शंकर झा , श्री दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल द्वारा उनका  स्वागत किया गया।

अध्यक्ष बनने के बाद अनुज गर्ग ने भगवान दूधेश्वर, सभी देवी-देवताओं एवं सिद्ध गुरु समाधियों की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा महाराजश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। अनुज गर्ग श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में मंदिर में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव में सहयोग करेंगे और भक्तों की सेवा में समर्पित रहेंगे।
महाराजश्री ने कहा कि अनुज गर्ग अपने पिता धर्मपाल गर्ग की भाँति ही मंदिर, धर्म, समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post