दिल्ली, भारत मंडपम में प्लास्ट इंडिया प्रदर्शनी की स्टालों का संजीव गुप्ता व राजीव गुप्ता ने किया उद्धघाटन


◼️प्लास्टिक उत्पादों के लिए दाना बनाने वाली कंपनी प्लास्टीन व एसएसपीएल की स्टालों का किया उद्घाटन। 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

नई दिल्ली :- भारत मंडपम में प्लास्ट इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा 5 से 10 फरवरी तक प्लास्टिक से संबंधित उत्पादों एवं उनकी संबंधित मशीनों की कंपनी हेतु एक बडे़ स्तर पर प्रदर्शनी लगाई गई है।
इस प्रदर्शनी में भारत सहित चीन, जर्मनी, ताईवान सहित अनेक देशों की बड़ी बड़ी कंपनियों ने  लगभग 1700 स्टॉलें लगाई है। इस व्यापारिक प्रदर्शनी का मूल उद्देश्य प्लास्टिक से संबंधित कच्चे माल और संबंधित मशीनों की कंपनियों को एक ही छत्त के नीचे एकत्रित करके देश के प्लास्टिक उद्योग जगत को प्रोत्साहित करना रहता है। 

वीरवार को समरकूल और थर्मोकूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता और राजीव कुमार गुप्ता ने भी इस प्रदर्शनी में प्लास्टिक दाना बनाने वाली दो बड़ी कंपनी प्लास्टीन व एसएसपीएल की स्टॉलों का फीता काटकर उद्घाटन किया। 
तथा कंपनी के एम डी पंकज गोयल, मनीष गोयल, सचिन गोयल सहित एसएसपीएल के एमडी राजेश बंसल, मोहित बंसल ने पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए गुप्ता बंधुओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता व राजीव कुमार गुप्ता ने सभी का धन्यवाद देते हुए उनकी उन्नति और प्रगति की कामना की। इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता एवं तनुज गुप्ता भी साथ रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post