◼️भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम देखा
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- रोज़बेल पब्लिक स्कूल, विजयनगर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। स्कूल के डायरेक्टर व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम देखा।
सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस सरल और आत्मीय भाव से छात्रों को परीक्षा के तनाव को उत्सव में बदलने के मंत्र दिए, वह वाकई प्रेरणादायक था। उन्होंने समय प्रबंधन और आत्मविश्वास पर जोर देते हुए बच्चों के मन से एग्जाम फोबिया को दूर किया। स्कूल में बच्चों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातें उन्हें परीक्षा में सफलता दिलाने के साथ ही उनके भविष्य की राह को भी आसान करेंगी।