एसजीएफआई कराटे प्रतियोगिता में विद्या मंदिर नेहरू नगर की टीम बनी विजेता




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- 69वीं एसजीएफआई कराटे प्रतियोगिता बारामती पुणे महाराष्ट्र में 26 जनवरी से 2 फरवरी तक संपन्न हुई। जिसमें भिन्न-भिन्न प्रदेशों के लगभग 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया। इसमें विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संगठन की ओर से नेहरू नगर स्थित दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ी लक्ष्य मिश्रा और देवांश ने U-19 प्रतियोगिता में -54 और -58 वेट कैटेगरी में प्रतिभाग किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने बेहतर खेल प्रदर्शन से कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। 

खिलाड़ियों के विद्यालय वापसी पर खेल विभाग, कक्षा आचार्य एवं विभाग समन्वयक  द्वारा उनको मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया। आज इन दोनों खिलाड़ियों को विद्यालय समिति के प्रबंधक दीपांशु पाल ने वंदना कक्ष में सम्मानित किया। प्रबंधक ने इन खिलाड़ियों के द्वारा विद्यालय का नाम एसजीएफआई में अंकित करने के लिए उनके परिवार को भी शुभकामनाएं दी। 

प्रबंधक दीपांशु पाल ने इस अवसर पर आज सभी छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय खेल विभाग के प्रमुख रविंद्र मोहन,  विपिन शर्मा, राजबाला सैनी, सोनू सिंह ,शीतल सैनी तथा वरिष्ठ आचार्य मनोज कुमार, वंदना वर्मा,गौतम राजपूत, सत्य प्रकाश शर्मा,मुकेश मिश्रा, हिमानी सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post