समाज में धार्मिक सद्भाव बनाए रखने और संकट के समय दूसरों की मदद के लिए आगे आने वाले जागरूक नागरिकों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिएः सरदार बलप्रीत सिंह


◼️सरदार बलप्रीत सिंह ने अमृतधारी सिख छात्र के साथ हुई घटना के शांतिपूर्ण समाधान के लिए जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने सीबीएसई की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के दौरान एक अमृतधारी सिख छात्र के साथ हुई घटना के शांतिपूर्ण समाधान के लिए जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। साथ ही जिलाधिकारी से समाज में धार्मिक सद्भाव बनाए रखने और संकट के समय दूसरों की मदद के लिए आगे आने वाले जागरूक नागरिकों को प्रशासन की ओर से सम्मानित किए जाने की मांग भी की है। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि इस मामले के शांतिपूर्ण समाधान के बाद अब जनपद में सकारात्मकता की एक नई लहर देखने को मिल रही है। समाज में धार्मिक सद्भाव बनाए रखने च दूसरों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। इस घटना के दौरान जिस तरह से समाज के प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं ने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज़ उठाई, वह समाज के लिए एक प्रेरणा है। 

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनने के बाद सरदार बलप्रीत सिंह के प्रयासों से अल्पसंख्यक समाज न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुआ है, बल्कि सामाजिक सेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ के के नेतृत्व में भाजपा का भी यही संकल्प है कि देश का प्रत्येक नागरिक जागरूक बने और श्सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को साकार करते हुए एक-दूसरे की मदद करे। 

बलप्रीत सिंह की इस अपील का उद्देश्य उन लोगों का मनोबल बढ़ाना है जो निस्वार्थ भाव से समाज सेवा और भाईचारे के लिए कार्य करते हैं। इस पहल से न केवल शासन और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने में भी मदद मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post