रोज़बेल पब्लिक स्कूल की भूड भारत नगर शाखा ने शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रोज़बेल पब्लिक स्कूल की भूड़ भारत नगर स्थित शाखा द्वारा शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, ज्ञान एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी सभी ने सराहना की। विद्यार्थियों ने कृषि, एआई; विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित जैसे आधारभूत विषयों के अपनी आयु व रूचि के अनुरूप आकर्षक मॉडल, चार्ट और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। 

छोटे बच्चों ने सरल अवधारणाओं को रोचक ढंग से समझाया, वहीं वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच और सामाजिक जागरूकता से परिपूर्ण उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या गुनीत कौर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहां बच्चों की प्रतिभा निखरती है, वहीं उनका आत्म्विश्वास भी बढता है, जो सफलता के लिए जरूरी होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post