रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एचएमवी आईपीएल सीजन 12 के लीग मैच में यूनाइटिड ग्लेडिएटर का मुकाबला दीवान क्रिकेट अकैडमी सीनियर से हुआ। यूनाइटिड ग्लेडिएटर ने मैच 10 विकेट से जीत लिया। दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर यूनाइटिड ग्लेडिएटर ने टॉस जीतकर दीवान क्रिकेट अकैडमी सीनियर को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। दीवान क्रिकेट अकैडमी सीनियर ने निर्धारित 20 ओवर में 225 रन बनाए। रविश वर्मा ने 22 गेंद पर 7 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 60 रन वैभव त्यागी ने 39 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 58 रन व व कपिल त्यागी ने 25 गेंद पर 8 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली।
साहिल ने 3 ओवर में 15 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया। सुशील तिवारी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। यूनाइटिड ग्लेडिएटर ने 226 रन का टारगेट 13.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए ही प्राप्त कर लिया। अभिषेक सहगल ने महज 50 गेंद पर 21 चौकों व 9 छक्कों की मदद से नाबाद 150 रन की पारी खेली। अपर्ण ठाकुर ने 28 गेंद पर 13 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक सहगल को दिया गया।