गुरुकुल द स्कूल में ‘होप’ सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गुरुकुल द स्कूल में ‘होप’ सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने “आज के नन्हे कदम से, कल के सशक्त भारत की तस्वीर” प्रस्तुत की। बच्चों ने रगारंग कार्यक्रमों से जहां  प्राकृतिक संसाधनों के तेजी से घटने, ए.आई. के अत्यधिक उपयोग, बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, चल रहे युद्धों और अनेक अनिश्चितताओं से भरी दुनिया को प्रस्तुत किया, वहीं चुनौतियों से घिरे होने पर भी आशा बनाए रखने का संदेश देकर अतिथियों व अभिभावकों की तालियां बटोरीं। 

मुख्य अतिथि सेंट जेवियर हाई स्कूल, दिल्ली एनसीआर की संस्थापक प्रधानाचार्या कीर्ति टंडन व विशिष्ट अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं खेलो इंडिया के निदेशक यशपाल सोलंकी ने टीम गुरुकुल को प्रस्तुति के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए बधाई दी। वद्यालय के संस्थापक-निदेशक सचिन वत्स ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी युवा पीढ़ी की सोच, संकल्प और आशाओं में निहित होती है। इसी विचार को आत्मसात करते हुए बच्चों के भीतर सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं उज्ज्वल भविष्य की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से होप (उम्मीद) का भव्य आयोजन किया गया। 

विधालय के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की भावना को दर्शाने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। समारोह से यह संदेश दिया गया कि सामूहिक प्रयास, सचेत निर्णय और आशावादी दृष्टिकोण से ही एक अधिक संतुलित, संवेदनशील और बेहतर विश्व का निर्माण किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post