रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राष्ट्रीय नंद समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोर्डिनेटर विनोद सैन चन्देला ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं राष्ट्रीय नंद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भुवन भूषण कमल से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय पर भेंट की। साथ ही उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की कार्ययोजना प्रस्तुत की तथा सामाजिक एकजुटता एवं संगठन के उत्थान पर चर्चा की।
विनोद सैन चंदेला व उनकी टीम ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं राष्ट्रीय नंद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भुवन भूषण कमल को पुष्प गुच्छ भेंटकर व शॉल ओढाकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय सैन एकता के राष्ट्रीय संयोजक महेश कुमार वैद्य ने विनोद सैन चंदेला की समाज सेवाओं के लिए सराहना की।