रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- टीपीजी क्रिकेट अकैडमी व दीवान स्पोर्टस क्लब के बीच 40 ओवरों का मैच खेला गया। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी 6 विकेट से विजयी रही। राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड पर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। टीम के गेंदबाजों ने इस निर्णय को सही साबित करते हुए दीवान स्पोटर्स क्लब को 34.4 ओवर में 148 रन पर ही समेट दिया। विक्रम सिंह ने 30, आरिफ ने 28 व ज्योति ने 20 रन का योगदान दिया।
मनीष ठाकुर ने 8 ओवर में 19 रन देकर 4 व अमित ने 12 रन देकर 2 विकेट लिए। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने 30.2 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। अभय ने नाबाद 52 व आतिफ खान ने नाबाद 33 रन की पारी खेली। विष्णु सिंह ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले टीपीजी क्रिकेट अकैडमी के मनीष ठाकुर को दिया गया।