भारत सरकार द्वारा गाजियाबाद को औनैस्ट कार्यक्रम के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुनने के बाद उद्यमियों का प्रथम कार्यक्रम सफलता से संपन्न



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- ऑल इंडिया मैनुफैक्चरर्स  और्गेनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड) के मेरठ रोड स्थित कार्यालय में भारत सरकार के इनीशियेटिव "औनैस्ट" द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम द्वारा उद्यमियों एवं कार्य चाहने वाले युवाओं को एक ऐसे प्लैटफॉर्म से इंट्रोड्यूस किया गया, जिसके द्वारा उद्यमियों को काम के लिये उचित व्यक्ति और युवाओं को योग्यता के अनुसार काम मिल सके। कार्यक्रम में औनैस्ट की टीम द्वारा बहुत कुशलता से विषय को रखा गया और उपस्थित उद्यमियों को प्लैटफॉर्म पर रजिस्टर भी किया गया।

कार्यक्रम में ऑल इंडिया मैनुफैक्चरर्स  और्गेनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड) के अध्यक्ष उपेंद्र गोयल के अतिरिक्त सर्वश्री सुशील अरोड़ा,  संजीव गुप्ता, संजीव अरोड़ा, मंजीत सिंह, बृजेश चौधरी, आदिनाथ गुप्ता, दुर्गेश कपूर, महेश चौधरी, अनुराग सिंह एवं अनेक वरिष्ठ उद्यमी उपस्थित रहे। उपेंद्र गोयल द्वारा सभी को धन्यवाद एवं जलपान पर आमंत्रण के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post