न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जरूरतमंदों को खाद्य-सामग्री का वितरण किया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सेक्टर 12 प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के इटरेएक्ट क्लब के बच्चों ने मानव धर्म सर्वोपरि की मावना के तहत शुक्रवार को जरूरतमंदों को खाद्य-सामग्री का वितरण किया। उन्होेने विजयनगर में विभिन्न स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों को बिस्किट, चिप्स, फ्रूटी आदि का वितरण किया। 

स्कूल की प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने स्कूल में रोटरी क्लब इन्द्रापुरम गेलोर गाजियाबाद के सहयोग से बने इटरेएक्ट क्लब के बच्चे जस्रतमंदों के बीच जाकर ना सिर्फ जाकर उनके साथ समय व्यतीय करते हैं, बल्कि उनकी मदद भी करते हैं। 

शुक्रवार को उन्होंने जरूरतमंदों को खाद्य-सामग्री वितरित की। साथ ही अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित भी किया। स्कूल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post