आस्था की नगरी हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर्व पर‌ शारदीय कावड़ यात्रा हेतु किए,‌ प्रशासन ने व्यापक प्रबंध




रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- तीर्थ नगरी हरिद्वार में रविवार को आने वाली महाशिवरात्रि पर्व पर शिव भक्तों की ‌भीड़ निरंतर बढ़ती जा रही है। शिव भक्त हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ आस्था और उत्साह का माहौल बन रहा है।                        
आस्था की नगरी हरिद्वार में आने वाले रविवार को महाशिवरात्रि पर्व नजदीक आते ही शारदीय कांवड़ यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है।  प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु‌ शिव भक्त हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों से कांवड़ में गंगाजल भरकर गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। महाशिवरात्रि तक लाखों शिवभक्तों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इससे मेला क्षेत्र में रौनक और आस्था का माहौल गहराता जा रहा है। अगले तीन दिन हरिद्वार में डाक कांवड़ियों की भीड़ ‌ का अनुमान लगाया जा रहा है। कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। 

मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, वहीं यातायात संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को डाइवर्ट कर दिया गया है। शिव भक्तों की सुरक्षा हेतु पुलिस ने गंगा घाटों और यातायात व्यवस्था की व्यापक तैयारियां की हैं। प्रमुख घाटों पर सीसी कैमरे द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post