उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह के गाजियाबाद DIC आफिस में पदभार ग्रहण करने पर उद्योगपति संजीव कुमार गुप्ता एवं उपेन्द्र गोयल ने दी शुभकामनाएँ





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह के पदभार ग्रहण करने पर समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और प्रसिद्ध उद्योगपति संजीव कुमार गुप्ता एवं एआईएमओ के अध्यक्ष उपेन्द्र गोयल ने पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए शुभकामनाएँ दी। 

इस अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (उद्योग मंच) के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते, उद्यमियों की चिंता करना अपना दायित्व मानते हैं तथा जिला औद्योगिक केन्द्र हम उद्यमियों के हितों की रक्षा करने तथा हमारे औधोगिक क्षेत्र के विकास की चिंता करने के साथ सरकार की योजनाओं को मजबूती के साथ धरातल पर क्रियान्वित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। 

इन सभी आशाओं के साथ हमने अपने उद्योग जगत की ओर से आज अपने जीएम साहब का गाजियाबाद पदासीन होने पर स्वागत करने के साथ उनके उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की है। इस अवसर पर एआईएमओ के अध्यक्ष उपेन्द्र गोयल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से आशुतोष सिंह के बहतरीन मार्गदर्शन से औधोगिक क्षेत्र के विकास में और अधिक तेजी आयेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post