विनोद कुमार सैन ने मयंक गोयल से मुलाकात की




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राष्ट्रीय नंद समाज के उत्तर प्रदेश कोर्डिनेटर विनोद कुमार सैन ने भाजपा गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल से मुलाकात की। उन्होंने अपनी टीम के साथियों के साथ उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किये और संगठन के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। विनोद कुमार सैन ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। भाजपा नेता डाक्टर महेश कुमार ने संगठनात्मक गतिविधियों और भाजपा के प्रति आस्था जताने पर विनोद कुमार सैन का आभार जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post