रोमांचक मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने वीनस क्रिकेट अकैडमी को हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 40 आंेवर के मैच में वीनस क्रिकेट अकैडमी पर रोमांचक जीत दर्ज की। टीम ने मैच 10 रन से जीता। टॉस हारकर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी की व 6 विकेट पर 262 रन का मजबूत स्कोर खडा किया।  अभय ने 49 गेंद में 6 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 77 रन की पारी खेली। कप्तान उदय शर्मा ने 68 गेंदद पर 10 चौकों की मदद से 62 रन बनाए। आतिफ खान ने 42 व मौहम्मद अजहान ने 31 रन का योगदान दिया। 

कुशाग्र सिंह ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। 263 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वीनस क्रिकेट अकैडमी 40 ओवर में 9 विकेट पर 252 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई। लव सिरोही ने 63 गेंद पर 66 व युवराज चौधरी ने 42 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। गोपाल कश्यप ने 39 व ऋषभ त्यागी ने 36 रन का योगदान दिया। मनीष ठाकुर ने 8 ओवर में 39 रन देकर 3 व सुमित प्रकाश ने 6 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से अभय को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post