रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर भारतीय सैन समाज की तरफ से मंगलवार को एक भव्य आयोजन किया गया। राजनगर सेक्टर 23 संजय नगर सी 139 भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल सेन के निवास पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की फोटो रखकर श्रद्धांजलि दी गई भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार प्रदेश के पूर्व में दो बार मुख्यमंत्री एक बार उपमुख्यमंत्री रहे और बिहार की गरीब जनता के लिए उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में गरीब पीड़ित शोषित वंचित जातियों को और पिछड़े अति पिछड़ों के लिए 27%आरक्षण की व्यवस्था की 17 फरवरी 1988 में उनकी मृत्यु के उपरांत वह बिहार प्रदेश के जननायक कहलाए सादगी और ईमानदारी की पहचान रखने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार सरकार में एक बार शिक्षा मंत्री रहते हुए।
उन्होंने अंग्रेजी की अनिवार्यता को आठवीं दसवीं तक खत्म किया और शिक्षा को मुफ्त कर उन्होंने शिक्षा के द्वारा को खोल दिया। आज भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के द्वारा बनाएगी नीतियों को उत्तर प्रदेश में लागू करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री आदि योगी आदिनाथ को एक ज्ञापन जिला अधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन देने वाले बाबूलाल सैन सतीश कुमार सैन मास्टर वीर सिंह सैन उमेश ठाकुर सैन बबलू सैन विजेंद्र सै न धर्मपाल से राजू सैन डॉक्टर होशियार सिंह सैन एडवोकेट प्रमोद तंवर नरेंद्र चमन सिंह सैन सतीश चंद्रसैन सतीश भारती विजय कुमार सैन आदि सैकड़ो कार्यकर्ता रहे।