वसंधुरा वारियर ने 74 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मैच जीता


 


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा ाहे एचएमवी आईपीएल टी 20 सीजन 12 के लीग मैच में वसुंधरा वारियर ने दीवान क्रिकेट सीनियर को 6 विकेट से हरा दिया। 84 रन के टारगेट को टीम ने 74 गेंद शेष रहते प्राप्त कर लिया।  मैच में टॉस दीवान क्रिकेट सीनियर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, मगर टीम वसुंधरा वारियर के गेंदबाजों के बागे टिक नहीं पाई और 15.5 ओवर में 83 रन पर ही ढेर हो गई। 

वैभव त्यागी ने  39 रन व विवेक त्यागी 23 रन का योगदान दिया। टीम के 4 बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए। वसंुंधरा वारियर की ओर से मोहित ने 3.5 आंेवर में 14 रन देकर 4 व अग्रिम ने 2 ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट लिए। वसुंधरा वारियर ने 7.4 ओवर में 4 विकेट पर 84 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। गरल वशिष्ट ने 28 व राहुल सजवान ने 21 रन का योगदान दिया।  अग्रज ने नाबाद 22 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहित को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post