भारतीय क्रिकेट क्लब ने अल्मोड़ा इलेविन को 69 रन से हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एचएमवी आईपीएल सीजन 12 के लीग मैच में भारतीय क्रिकेट क्लब ने अल्मोड़ा इलेविन को 69 रन से हरा दिया। विजयी टीम की ओर से 5 विकेट झटकने वाले पंकज सिंह लुम्बिया मैन ऑफ द मैच रहे। मैच में टॉस जीतकर भारतीय क्रिकेट क्लब ने पहले बललेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनरों प्रकाश व जगत सिंह नेगी ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 64 रन की पार्टनरशिप की। प्रकाश ने 33 रन व जगत सिंह नेगी ने 20 रन बनाए। आशीष रावत ने 21 रन का योगदान दिया। 

टीम का स्कोर एक समय 9.2 ओवर में 2 विकेट पर 97 रन था, उसके बाद टीम के 8 विकेट 61 गेंद पर 52 रन ही जोड पाए और टीम 19.3 ओवर में 149 रान पर आउट हो गई। आशीष ने 3.4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए। चंदन एस ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। अल्मोड़ा इलेविन को पहला झटका 4 रन पर ही लग गया, जिससे टीम दबाव में आ गई और 15.5 ओवर में 80 रन बनाकर आउट हो गई। अभिषेक ने 23 व नीरू नेहरा ने 14 रन का योगदान दिया। पंकज सिंह लुम्बिया ने 3.5 ओवर में 18 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा। रविंद्र रावत ने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post