युवा शक्ति को मिल रहे नए पंख


◼️कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग प्रदेश के युवाओं को हुनरमंद बना रहा हैः सरदार बलप्रीत सिंह



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को पूर्ण करने हेतु दिन-रात जुटे हुए हैं। लखनऊ सचिवालय में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने जिस प्रकार के निर्णय लिए हैं, उनसे प्रदेश की $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के संकल्प को जल्द ही पूरा करने में मदद मिलेगी। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल  के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उनके नेतृत्व में विभाग न केवल विभागीय योजनाओं को धरातल पर उतार रहा है, बल्कि विधानसभा में भी तथ्यों के साथ प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। साथ ही प्रदेश के युवाओं को हुनरमंद बनाकर स्वावलंबन की राह पर ले जा रहा है, जिसके लिए उनका आभार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post