रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- शहर मुरादनगर में रावली रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने अत्यंत आधुनिक सुविधाओं से लैस हॉस्पिटल सूर्या हॉस्पिटल यूनिट 2 का उद्घाटन पूर्व विधायक वहाब चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसकी पहली यूनिट आईटीएस डेंटल कॉलेज सूर्या हॉस्पिटल के नाम से पिछले विगत 25, 30 वर्षों से चल रही है जिसकी दूसरी यूनिट आज शुभारंभ हुआ है।
जिसमें प्रमुख रूप से समाज सेवी अजय प्रमुख, डॉ सुनील चौधरी के नेतृत्व में अनुभवी चिकित्सको के पैनल के द्वारा आज हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया है। जिसमें क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधा मोदीनगर गाजियाबाद जैसे बड़े हॉस्पिटलों जैसी सुविधाएं और अंत्य आधुनिक मशीन है, जांच डॉक्टर की फीस हॉस्पिटल का खर्चा सीमित खर्चों के साथ में किया जाएगा। आज क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने आकर डॉक्टर सुनील चौधरी और अजय प्रमुख, हाजी इस्लाम को और समस्त डॉक्टर टीम को आकर के बधाई दी। आज से यह हॉस्पिटल जनता के लिए खुल गया है। जिसमें सभी सुविधाएं रहेगी।
इस मौके पर उपस्थित पूर्व मेयर आसू वर्मा, पूर्व मंत्री रामकिशोर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी के निजी सचिव वीर पाल मालिक,एडवोकेट, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत बिड्डी, गन्ना समिति चेयरमैन राजन चौधरी जिला, रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य विकास यादव, पतला चेयरमैन रीता चौधरी, निजाम चौधरी, संजय जाटव ,भूरे चौधरी, ताज चौधरी, जाट सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी आदि हज़ारों गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।