मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानदेय बढाकर शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को होली से पहले बड़ा उपहार दियाः सरदार बलप्रीत सिंह




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में 80 प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को बड़ा उपहार दिया है। उनके द्वारा मानदेय में की गई बढोत्तरी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाज के हर वर्ग के हर व्यक्ति को आगे बढने का मौका मिल रहा है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए देश व उत्तर प्रदेश को विकास के शिखर पर ले जा रही है। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के अंतिम दिन योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में 80 प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की। शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को बड़ा मानदेय अप्रैल से मिलेगा। सरकर ने शिक्षा मित्रों का मानदेय दस हजार से 18,000 रुपये और अनुदेशक का मानदेय नौ हजार से 17,000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है। शिक्षा मित्रों के मानदेय को बढ़ाने की काफी दिनों से मांग हो रही थी। शिक्षामित्रों के बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल से मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को बड़ा उपहार दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post