रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह अतुलयाशी का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओ ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हवन का आयोजन भी हुआ जिसमें आहुति देकर कक्षा 12 के परीक्षार्थियों के बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की। मिस व मिस्टर फेयवरवेल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कक्षा 12 के सभी छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से विद्यालय में अर्जित मूल्यो, आदर्शों एवम् संस्कारो को उम्र-भर सम्भालकर रखने का आहवान किया। प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि यह अमूल्य निधि ही उनके हमेशा कासम आएगी और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाने के सााि भविष्य निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएगी।