टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने स्काई एससी को 177 रन से हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी व स्काई एससी के बीच 40 ओवर का मैच हुआ। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने मैच को आसानी से 177 रन से जीत लिया। मैच में टॉस टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के दोनों ओपनर जल्दी आउट हो गए।ं मौहम्मद अजहान ने आर्यन 39 रन के साथ तीसरे विकेट के लिए 124 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संकट से बाहर निकाल लिया। उन्होंने कप्तान अंकित शर्मा 43 रन के साथ पांचवें विकेट के लिए 72 रन जोडे। 

मौहम्मद अजहान 40 वें ओवर की अंतिम गेंद पर 114 गेंद में 14 चौकों व एक छक्के की मदद से 125 रन की शतकीय पारी खेलकर आउट हुए। निष्कर्ष, अंश शर्मा, अरूणिम व विशु कुमार ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में स्काई एससी की पारी 19.3 ओवर में 80 रन पर ही सिमट गई। कप्तान अंश शर्मा 12 रन व विराट 10 रन ही दहाई के आंकडे को नहीं छू पाए। टीम के तीन बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए। पृथ्वी तोमर ने 13 रन देकर 3, यश पांडे ने 11 रन देकर व नितेश यादव ने 14 रन देकर 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मौहम्मद अजहान को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post