तीर्थ नगरी हरिद्वार में‌ संतो के‌ समारोह में पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,‌ जगद्गुरु शंकराचार्य ‌ राज्यराजेश्वरश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद





रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- आस्था की नगरी हरिद्वार में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अपनी हरिद्वार यात्रा में भारत माता मंदिर सप्त ऋषि ‌ क्षेत्र में आयोजित एक समारोह में ‌आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु हरिद्वार आए हुए हैं।  भारत माता में आयोजित समारोह में शामिल होकर ‌ ‌ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संतों से आशीर्वाद ग्रहण किया।  समारोह‌ उपरांत  वह सीधे जगतगुरु आश्रम कनखल पहुंचे। जहां उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य राज्यराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया ।

कनखल स्थित जगत गुरु आश्रम में पहुंचने के बाद ‌ उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य राज्यराजेश्वर आश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ‌ जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम  महाराज ने उन्हें शाल ‌ पहनाकर सम्मानित किया।उन्होंने जगतगुरु के गुरु ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद की एक फोटो जिसमें वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापकों के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाई। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा संतो‌ का आशीर्वाद पाकर वह अपने आप को गौरवान्वित  महसूस कर रहे हैं। वह महाराष्ट्र में इसे ‌ एक अद्भुत स्मृति के रूप में लेकर जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post