रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- यंग एयरसन जूनियर को हराकर दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट प्रथम वृंदा कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया। सेमीफाइनल में दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट को 40 रन से जीत मिली। मोरटी स्थित वृंदा क्रिकेट गाउंड पर खेले गए सेमीफाइनल में दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 34 ओवर में 204 रन बनाकर आउट हो गया। शिवंस ने नाबाद 51 रन की पारी खेली। निहान गिरधर ने 45, कप्तान शिवंस वर्मा ने 34 व आदित्य जोशी ने 26 रन का योगदान दिया।
युवराज पाल, चिराग व अशं यादव ने 3-3 विकेट लिए। 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग एयरसन जूनियर की शुरूआत खराब रही और 39 रन पर 3 विकेट गिर गए। रमन 82 रन व कप्तान देव कुमार 48 रन ने चौथे विकेट के लिए 82 रन की पार्टनरशिप कर अपनी टीम की मैच में वापसी की, मगर दोनों के आउट होने के बाद अन्य बल्लेबाज टिक नहीं पाए और टीम 35 ओवर में 164 रन पर आउट हो गई। शिवंस ने 3 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रूद्राक्ष को 3 विकेट मिले।