लंदन से भारत लौटे गुलमोहर एनक्लेव आरडब्लूए के पूर्व महासचिव आर के गर्ग, पुष्पवर्षा,माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी निवासी आर के गर्ग लंदन से अपने घर भारत वापस लौट आये हैं। घर लौटने पर गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी  में गौरव बंसल और रामशरण जग्गा ने उनका जोरदार स्वागत किया। आर के गर्ग सोसायटी में परिवर्तन दल के संरक्षक हैं और पूर्व में आरडब्लूए के महासचिव भी रह चुके हैं। सोसायटी के निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए वह सदैव आवाज़ मुखर करते रहते हैं। आरडब्लूए चुनाव के बाद वह लंदन चले गए थे। 

लंदन से वापसी के बाद उन्होंने कहा कि वह किसी आवश्यक कार्य के कारण लन्दन चले गए थे। लेकिन अपने देश और अपनी गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के निवासियों के लिए वह उस काम को जल्द से जल्द खत्म करके फिर से वापस लौट आये हैं। वह फिर से हर समय गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के सभी निवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए उपलब्ध रहेंगे। गौरव बंसल व रामशरण जग्गा द्वारा उनका जोरदार स्वागत किये जाने से वह अभिभूत नजर आये और उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post