रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एचएमवी आईपीएल सीजन 12 का वाईवाईपीएल चैंपियन व भारतीय क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया लीग मैच रोमांचक रहा। मैच में वाईवाईपीएल चैंपियन 2 विकेट से विजयी रहा। नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में भारतीय क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लंेबाजी की। प्रकाश 56 रन व जगत सिंह नेगी 27 रन ने पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर में 62 रन की पार्टनरशिप कर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। प्रकाश ने मनमोहन सिंह भंडारी 33 रन के साथ तीसरे विकेट के लिए 61 रन की पार्टनरशिप की। दोनों दो गेंद के अंदर आउट हो गए। इस डबल झटके से टीम संभल नहीं पाई और 17.3 ओवर में 145 रन पर आउट हो गई। टीम ने अपने 8 विकेट 17 रन के अंदर गंवाए।
जसदेव नेगी ने 23 रन देकर व सत्तू ने 24 रन उेकर 3-3 विकेट लिए। धीरज पटवाल को 29 रन देकर 2 विकेट मिले। वाईवाईपीएल चैंपियन शुरूआत खराब रही और 29 रन के अंदर ही दोनों ओपनर आउट हो गउ। ऐसे में सत्तू ने एक छोर संभाला व तीसरे विकेट के के लिए कप्तान अमित भूटानी 18 रन के साथ तीसरे विकेट के लिए 95 रन जोडे। इसके बाद विकेट लगातार गिरते रहे मगर सततू ने 100 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम का स्कोर 16.5 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन पहुंचाकर 2 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। विनय गुप्ता ने 35 रन देकर 4 विकेट लिए। प्रदीप गुसैन व रविंद्र भाटी को 2-2 विकेट मिले।