रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- कृष्णानगर मेरठ रोड स्थित कृष्णा बस्ती में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाईप लाईन रोड मकरेडा के पीठाधीश्वर महंत मुकेशानंद गिरि महाराज के पावन सानिध्य में हुए हिंदू सम्मेलन को एकजुट करने का आहवान किया गया। महंत मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि हम सभी को जातिवाद व क्षेत्रवाद खत्म कर सभी हिंदूओं को एकजुट करने के लिए आगे आना होगा।
हिंदू धर्म में जातिवाद व भेदभाव का कोई स्थान ही नहीं है क्योंकि सभी हिंदू भगवान की ही संतान हैं। हिंदू धर्म बांटने की नहीं जोडने की बात करता है। हिंदू धर्म के बढते प्रभाव से डरकर हिंदुओं को जाति में बांटने का षडयंत्र रचा गया। अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर इस षडयंत्र को विफल करें और हिंदू धर्म को मजबूत करने का कार्य करें। अगर हम अब भी नहीं चेते तो इसका दुष्परिणाम बहुत भयंकर होगा और इसके लिए हमारी आने वाली पीढी हमें कभी भी माफ नहीं करेगी।
हमारे एकजुट ना होने के कारण ही पहले मुगलों व फिर अंग्रेजों ने हम पर वर्षो राज किया। ऐसी स्थिति फिर ना आए, इसके लिए हिंदुओं का संगठित व मजबूत होना बहुत जरूरी है। हिंदू सम्मेलन के मुख्य वक्ता आरएसएस गाजियाबाद के महानगर प्रचारक बहादुर व बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष अधिवक्ता ब्रहमदेव त्यागी ने भी हिंदुओं के एकजुट होने की अपील की। अध्यक्षता समाजसेवी राजकुमार शर्मा ने की।